62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

On

नेशनल डेस्क ।

बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026 में 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक परीक्षा में फेल हो गए हैं। अब उनके सामने अपनी नौकरी बचाने के लिए 31 अगस्त 2028 तक TET पास करने की चुनौती है।

सुप्रीम कोर्ट की तय समय-सीमा के मुताबिक, शिक्षकों को निर्धारित अवधि के भीतर TET की योग्यता हासिल करनी होगी। यानी अब गुरुजी के सामने बच्चों की कॉपियां जांचने के साथ-साथ अपनी परीक्षा की तैयारी करने का भी बड़ा काम है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अभी खेल खत्म नहीं हुआ है। शिक्षकों के पास 2028 तक TET पास करने का मौका है और रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार इनके लिए विशेष TET परीक्षा कराने पर भी विचार कर सकती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 62 हजार से ज्यादा फेल गुरुजी अगली परीक्षा में पास होकर नौकरी बचाते हैं या फिर 2028 की डेडलाइन उनकी नौकरी पर भारी पड़ती है।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

टाप न्यूज

SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

पटियाला में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

‘विश्वनाथ’ से ‘नाना पाटेकर’ बनने की कहानी, सिर्फ 750 रुपये में हुई थी शादी

   फ़िल्मी डेस्क ।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की जिंदगी का सफर संघर्ष, मेहनत और सादगी से भरा रहा।...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
‘विश्वनाथ’ से ‘नाना पाटेकर’ बनने की कहानी, सिर्फ 750 रुपये में हुई थी शादी

सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

   नेशनल डेस्क । फ़िल्मी जगत ।  हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
    सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

  पंजाब डेस्क  चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software