गुरदासपुर के बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की फायरिंग में मौत, युवक की भी गई जान

कादिया रोड पर स्कॉर्पियो कार को घेरकर बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ गोलियां

By Rajbir
On

गोलियां लगने से गाड़ी चला रहे करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

बटाला (गुरदासपुर) : पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की मौत हो गई। फायरिंग की चपेट में आए एक अन्य युवक करणवीर सिंह की भी मौके पर ही जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरजीत कौर और करणवीर सिंह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे कादिया रोड पर पहुंचे, बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से गाड़ी चला रहे करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग के पीछे की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

बटाला शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

टाप न्यूज

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software