भारत की जीत के बाद ट्रॉफी ड्रामा – जानिए क्यों ACC चीफ से लेने से मना किया

On

स्पोर्ट्स डेस्क : 

दुबई। एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। विजेता टीम भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नक़वी से चैंपियन ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। जैसे ही मंच पर मोहसिन नक़वी ट्रॉफी के साथ आए, भारतीय खिलाड़ी मंच से दूर खड़े रहे और टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया कि वे उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। अंततः ट्रॉफी को चुपचाप वापस ले जाया गया और भारतीय टीम बिना ट्रॉफी के ही लौट गई।

बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला “सिद्धांत और सम्मान” को देखते हुए लिया गया। उनका कहना है कि किसी ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी लेना, जो भारत के प्रति “शत्रुता” रखता है, सही नहीं है। बोर्ड ने इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में औपचारिक विरोध दर्ज कराने की बात कही है।

इस ट्रॉफी विवाद ने एक बार फिर क्रिकेट और राजनीति के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दीं – कोई भारत के फैसले की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे खेल भावना के विपरीत बता रहा है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

21 साल में 25 तबादले! IAS तुकाराम मुंढे बोले—‘अपने बच्चों को कभी IAS नहीं बनने दूंगा’, बताई इसकी वजह

टाप न्यूज

21 साल में 25 तबादले! IAS तुकाराम मुंढे बोले—‘अपने बच्चों को कभी IAS नहीं बनने दूंगा’, बताई इसकी वजह

बार-बार तबादलों से परिवार और बच्चों की जिंदगी होती है प्रभावित, पढ़ाई से लेकर दोस्तों तक छूट जाते हैं पुराने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
21 साल में 25 तबादले! IAS तुकाराम मुंढे बोले—‘अपने बच्चों को कभी IAS नहीं बनने दूंगा’, बताई इसकी वजह

पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आप ने उठाए सवाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि बाकी
स्पेशल खबरें  पंजाब  
पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

होशियारपुर में अवैध खनन का बड़ा मामला: 110 फुट गहरे गड्ढे, 31 में से 26 स्टोन क्रशर चालू

राज्य के दावे और जमीनी स्थिति में अंतर आने के बाद सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आए अहम तथ्य...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
होशियारपुर में अवैध खनन का बड़ा मामला: 110 फुट गहरे गड्ढे, 31 में से 26 स्टोन क्रशर चालू

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, चार साथी घायल

मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
 नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, चार साथी घायल

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software