शिक्षा में प्रेरणा का प्रतीक: संजीव कुमार वासल ‘एजुकेशनल विज़नरी ऑफ़ द ईयर – 2025’ से सम्मानित

- पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के राजदूत महामहिम मोहम्मद हुसैन शरीफ द्वारा प्रदान किया गया

On

होशियारपुर /दुबई  – शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल को ‘एशिया-वन’ मैगज़ीन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में ‘एजुकेशनल विज़नरी ऑफ़ द ईयर – 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात में मालदीव के राजदूत महामहिम मोहम्मद हुसैन शरीफ द्वारा प्रदान किया गया।

समारोह में वासल एजुकेशन को शिक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए ‘कमिटमेंट टू एक्सीलेंस इन एजुकेशन – 2025’ अवार्ड से भी नवाज़ा गया।

चेयरमैन संजीव कुमार वासल पिछले दो दशकों से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में वासल एजुकेशन ने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नवाचारपूर्ण कक्षा-पद्धतियों को नई पहचान दिलाई है। जालंधर, लुधियाना, दसुआ और होशियारपुर में संचालित स्कूल – कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, आईवी वर्ल्ड स्कूल और आईवी वर्ल्ड प्ले स्कूल्स लगातार अपनी उपलब्धियों के लिए चर्चित हैं।

इस अवसर पर  संजीव वासल ने कहा, “यह सम्मान वासल एजुकेशन परिवार की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का परिणाम है। हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों और व्यावहारिक दक्षताओं में सशक्त बनाना है। यह उपलब्धि भविष्य में डिजिटल शिक्षा के विस्तार, प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं और शिक्षकों के विकास की योजनाओं को और मजबूत करेगी।”

सीईओ राघव वासल ने कहा कि चेयरमैन संजीव कुमार वासल की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वासल एजुकेशन आने वाले समय में और ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

इस मौके पर वासल एजुकेशन के प्रधान के.के. वासल, वाइस प्रेज़िडेंट इना वासल और डायरेक्टर अदिति वासल ने पूरे समूह को बधाई दी और इसे संस्था के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संस्थान के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और छात्रों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि संजीव वासल शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे असंख्य लोग प्रेरित होते हैं।

 

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

21 साल में 25 तबादले! IAS तुकाराम मुंढे बोले—‘अपने बच्चों को कभी IAS नहीं बनने दूंगा’, बताई इसकी वजह

टाप न्यूज

21 साल में 25 तबादले! IAS तुकाराम मुंढे बोले—‘अपने बच्चों को कभी IAS नहीं बनने दूंगा’, बताई इसकी वजह

बार-बार तबादलों से परिवार और बच्चों की जिंदगी होती है प्रभावित, पढ़ाई से लेकर दोस्तों तक छूट जाते हैं पुराने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
21 साल में 25 तबादले! IAS तुकाराम मुंढे बोले—‘अपने बच्चों को कभी IAS नहीं बनने दूंगा’, बताई इसकी वजह

पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आप ने उठाए सवाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि बाकी
स्पेशल खबरें  पंजाब  
पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

होशियारपुर में अवैध खनन का बड़ा मामला: 110 फुट गहरे गड्ढे, 31 में से 26 स्टोन क्रशर चालू

राज्य के दावे और जमीनी स्थिति में अंतर आने के बाद सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आए अहम तथ्य...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
होशियारपुर में अवैध खनन का बड़ा मामला: 110 फुट गहरे गड्ढे, 31 में से 26 स्टोन क्रशर चालू

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, चार साथी घायल

मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
 नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, चार साथी घायल

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software