#अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों की पाकिस्तान ने की निंदा

ट्रंप को नोबेल के लिए भेजा था नाम

On

नई दिल्ली। न्यूज़ नेटवर्क।  अमेरिका के  राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भेजने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि उसे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के जोखिम को लेकर गहरी चिंता है।

बयान में कहा गया है, "हम अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं। क्षेत्र में तनाव बढ़ने से न सिर्फ पश्चिम एशिया, बल्कि उससे बाहर भी गंभीर रूप से हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।"

अमेरिका ने हाल ही में ईरान के फोर्डो, नतान्ज़ और इस्फहान स्थित परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे। इस कार्रवाई को लेकर दुनियाभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने शनिवार को  अमेरिका के  राष्ट्रपति ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने का ऐलान किया था। ट्रंप को यह नामांकन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात में तनाव कम करने में भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

एक तरफ ट्रंप को शांति का प्रतीक बताकर नामांकन भेजा गया, वहीं दूसरी ओर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की आलोचना कर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विरोधाभासी स्थिति को जन्म दे दिया है।

 
 
 

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

टाप न्यूज

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software