नूंह : 4 महीने में 3 फर्जी शादियां, लाखों की ठगी – लुटेरी दुल्हन और गैंग का भंडाफोड़

By Rajbir
On

नूंह (हरियाणा): जिले में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला खेल रचा। महिला ने मात्र 4 महीनों में नाम और पहचान बदलकर 3 फर्जी शादियां कीं और अपने गैंग के साथ मिलकर करीब 11 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले का खुलासा नूंह निवासी पीड़ित युवक की शिकायत पर हुआ।

ठगी का तरीका:

  • आरोपी महिला अलग-अलग नाम (अनुष्का, पिंकी) और पहचान के साथ युवकों से शादी करती थी।

  • उसके साथियों में फर्जी चाची, भाई और रिश्तेदार शामिल रहते थे।

  • कोर्ट में लिव-इन रिलेशनशिप का हलफनामा बनवाकर शादी का नाटक किया जाता था।

  • कुछ दिन ससुराल में रुकने के बाद महिला मायके के बहाने फरार हो जाती थी और फिर पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।

पीड़ित रंजीत की आपबीती:

रंजीत ने 2 लाख रुपए खर्च कर अनुष्का से शादी की। 9 दिन बाद वह मायके चली गई और फिर लौटने से इनकार कर दिया। जब रंजीत ने अनुष्का को तलाशा, तो पता चला कि उसने दूसरी शादी पलवल में कर ली है। इस बार उसका नाम पिंकी था। तीसरी शादी भी कुछ ही दिन बाद औरंगाबाद (पलवल) निवासी युवक से 4 लाख लेकर की गई। वहीं, चौथे मामले में हथीन निवासी प्रवीण से 5.20 लाख की ठगी की गई।

गैंग में 7 लोग शामिल:

पुलिस ने इस गिरोह में शामिल अनुष्का उर्फ पिंकी, उषा उर्फ सविता, जयदयाल, राधे, सागर, गोलू, और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीएसपी फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह के अनुसार, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और विभिन्न थानों में उनकी तस्वीरें भेज दी गई हैं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले:

रेवाड़ी में भी एक महिला कौशल्या उर्फ पूजा फर्जी शादियों के जरिए लाखों की ठगी कर चुकी है। वो अपने प्रेमी राकेश के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

टाप न्यूज

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software