दिनदहाड़े घर में घुसकर कांग्रेस नेता को गोली, हालत गंभीर

-6 महीने से सुरक्षा की मांग कर रहे थे पीड़ित

On

क्राइम   डेस्क।   

 मोगा जिले में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब कांग्रेस नेता नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू को उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। दो हमलावर काम करवाने के बहाने घर में दाखिल हुए और अचानक फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से नरेंद्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता धर्मपाल सिंह ने बताया कि नरेंद्रपाल सिंह पिछले करीब छह महीनों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि हमलावर पहले से पहचान में थे और किसी काम के बहाने घर में आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े एक राजनीतिक नेता पर हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। कांग्रेस पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

टाप न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

  पंजाब डेस्क  चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

पंजाब डेस्क ।  पंजाब के तरनतारन जिले के गांव तूत के आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

CM मान के OSD पर CBI जांच का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार

   चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
CM मान के OSD पर CBI जांच का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार

नशे की गिरफ्त से युवाओं को निकालना होगा, तभी बदलेगा पंजाब का भविष्य

होशियारपुर में नशे के खिलाफ युवाओं को आगे आने का आह्वान
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
नशे की गिरफ्त से युवाओं को निकालना होगा, तभी बदलेगा पंजाब का भविष्य

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software