समाज सेवा की मिसाल बनीं स्वर्गीय माता संतोष बाला, पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज को की दान

नेत्रदान और शरीरदान मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं - संजीव अरोड़ा

By Rajbir
On

70 वर्षीय माता संतोष बाला की पार्थिव देह उनकी अंतिम इच्छा अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला को दान की गई

लुधियाना। रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि स्वर्गीय माता संतोष बाला का शरीरदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है। 70 वर्षीय माता संतोष बाला की पार्थिव देह उनकी अंतिम इच्छा अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला को दान की गई। यह पुनीत कार्य उनके पति इक़बाल सिंह, पुत्र बलजिंद्र सिंह व डॉ. मलविंदर सिंह, बहुएं रजिंदर कौर व गुरिंदर कौर और पौत्र-पौत्री अनंदन सिंह, मनमोहित सिंह व गुरनाम कौर द्वारा रोटरी आई बैंक के माध्यम से संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि नेत्रदान और शरीरदान मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि माता संतोष बाला का यह योगदान मेडिकल शिक्षा को मजबूती देने के साथ-साथ समाज में नेत्रदान व शरीरदान के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि सोसाइटी अब तक 25 पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए विभिन्न कॉलेजों में दान करवा चुकी है, जबकि नेत्रदान के ज़रिए 4117 जरूरतमंदों को रोशनी मिल चुकी है।

चेयरमैन जे. बी. बहल व सचिव वीना चोपड़ा ने परिवार के इस निर्णय को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर मदनलाल महाजन, प्रो. दलजीत सिंह, जसवीर कंवर व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 
 
 
 
 
Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

टाप न्यूज

करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

   होशियारपुर। जिला योजना समिति की चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी की लोकसभा इंचार्ज (होशियारपुर) करमजीत कौर को पार्टी हाईकमान...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान 
स्पेशल खबरें  राजनीति   नई दिल्ली  
कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

68 साल से चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. सूरी श्रीमाथी, आज भी जरूरत पड़ने पर करती हैं सर्जरी
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   स्वास्थ्य 
उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

नेशनल डेस्क।  प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम...
स्पेशल खबरें 
पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software