⚖️ कोर्ट में ‘वर्मा’ कहने पर गरजा सुप्रीम कोर्ट: बोला- क्या दोस्त हैं आपके? माई लॉर्ड कहिए!

- संसद में जस्टिस वर्मा पर महाभियोग की तैयारी, देशभर में गरमाई बहस

On

अदालत ने तुरंत आपत्ति जताई और तल्ख लहजे में पूछा—"क्या वे आपके दोस्त हैं? आप कोर्ट में हैं, मर्यादा में रहिए।"

 न्यूज़ डेस्क : नई दिल्ली :

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कोर्टरूम  की गरिमा उस वक्त टूटती नजर आई, जब एक वरिष्ठ वकील ने बहस के दौरान न्यायमूर्ति वर्मा को सिर्फ "वर्मा" कहकर संबोधित कर दिया। अदालत ने तुरंत आपत्ति जताई और तल्ख लहजे में पूछा—"क्या वे आपके दोस्त हैं? आप कोर्ट में हैं, मर्यादा में रहिए।"

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि अदालत में भाषा की गरिमा और न्यायपालिका के प्रति सम्मान अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी भाषा दोहराई गई, तो अवमानना की कार्यवाही की जा सकती है।

इस घटना के बीच बड़ा सियासी मोड़ सामने आया है—सूत्रों के मुताबिक, संसद में न्यायमूर्ति वर्मा के एक हालिया फैसले को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन संवैधानिक हलकों में हलचल तेज है।

विशेषज्ञों के अनुसार, न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग एक असाधारण और दुर्लभ प्रक्रिया है, जो केवल गंभीर आरोपों की स्थिति में ही अपनाई जाती है।

Edited By: Akriti Singh

खबरें और भी हैं

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

टाप न्यूज

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कुल्लू के कसोल क्षेत्र में खोजी दुर्लभ प्रजाति, इंडियन...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

केंद्र ने पंजाब में पांच विशेष NDPS अदालतें बनाने का दिया सुझाव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन और संगरूर में कोर्ट...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्राइम  
नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर :पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 40% से ज्यादा पद खाली

   पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह का सरकार पर हमला, बोले- सरकारी स्कूलों में भी 18 हजार से अधिक शिक्षण पद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्रिकेट  
पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 40% से ज्यादा पद खाली

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software