एपस्टीन फाइलों ने दुनिया हिला दीं, कौन था एपस्टीन और ट्रंप से क्या रिश्ता था?

On

इंटरनेशनल   डेस्क   

नई दिल्ली – दुनिया भर में जेफरी एपस्टीन के खिलाफ जारी फ़ाइलों और दस्तावेजों ने फिर से राजनीतिक और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है।
एपस्टीन एक अमीर अमेरिकी निवेशक था, जो अल्पवयीन लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोपों में आरोपित था। वह लंबे समय तक अमेरिका के सेलिब्रिटी और शक्तिशाली वर्ग के साथ घूमता रहा, लेकिन 2019 में हुआ गिरफ्तार होने के बाद एक न्यूयॉर्क जेल में कथित आत्महत्या कर ली थी जबकि उस पर बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे।

एपस्टीन की फाइलों में से हाल ही में जारी दस्तावेज़ों में डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी चर्चा में आया है, जिससे उनकी पुरानी जान-पहचान फिर से सुर्खियों में है।
डॉक्युमेंट्स के अनुसार एपस्टीन और ट्रंप का रिश्ता 1980s और 2000s के बीच रहा, जब दोनों अक्सर हाई सोसाइटी इवेंट्स और पार्टियों में साथ दिखे। ट्रंप ने 2002 में एपस्टीन को “एक शानदार व्यक्ति” बताया था, जबकि बाद में दोनों के बीच सम्बन्ध बिगड़ गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं कहा कि उन्होंने एपस्टीन के साथ दोस्ती खत्म कर दी थी क्योंकि एपस्टीन ने उनके क्लबहाउस ‘मार-ए-लागो’ से लोगों को अपने पास काम पर रख लिया था, जिसे ट्रंप ने अनुचित बताया। उन्होंने एपस्टीन को अपने क्लब से बाहर कर दिया था। ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वे किसी भी गलत काम से पूर्णत: अलग हैं और एपस्टीन के अपराधों में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

हाल ही में सार्वजनिक की गई ईमेल और दस्तावेज़ बताते हैं कि एपस्टीन ने ट्रंप के बारे में कड़ी टिप्पणियाँ भी की थीं और कुछ फाइलों में उनकी पुरानी उड़ानों के रिकॉर्ड भी जुड़े हैं। हालांकि ट्रंप के प्रतिनिधियों का कहना है कि कोई भी दस्तावेज़ यह साबित नहीं करता कि ट्रंप ने किसी अवैध गतिविधि में भाग लिया।

एपस्टीन मामलों में और भी 30,000 से अधिक पन्नों के दस्तावेज़ों के जारी होने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, और ट्रंप प्रशासन पर हमेशा की तरह पारदर्शिता की मांग हो रही है।

 

एपस्टीन फ़ाइल्स क्या हैं?

दरअसल, 2008 में एक 14 साल की लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बताया था कि जेफ़री एपस्टीन ने उनकी बेटी के साथ उनके पाम बीच वाले घर पर यौन हिंसा हुई. घर में कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं.

एपस्टीन को नाबालिगों से सेक्स वर्क करवाने के लिए दोषी ठहराया गया और सेक्स अपराधी के रूप में रजिस्टर किया गया. इसके बाद एपस्टीन ने फ़्लोरिडा में अभियोजकों से एक समझौता किया, इसकी वजह से उसे ज़्यादा जेल नहीं हुई.

11 साल बाद 2019 में उस पर फिर आरोप लगा कि वह नाबालिग लड़कियों का सेक्स के लिए नेटवर्क चला रहा था. जेल में ट्रायल का इंतज़ार करते हुए उसकी मौत हो गई, जिसे सुसाइड बताया गया.

इन दोनों जांचों में बहुत सारे दस्तावेज़ जमा हुए, जैसे पीड़ितों और गवाहों के बयान, उसके घरों पर छापे में मिली चीज़ें.

2025 के न्याय विभाग के एक मेमो के मुताबिक़, इस मामले में एफ़बीआई के पास 300 गीगाबाइट (जीबी) से ज़्यादा डेटा और सबूत हैं. न्याय विभाग कहता है कि इनमें पीड़ितों की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो हैं, जो बच्चों के शोषण से जुड़ी हुई हैं.

इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, क्योंकि नया क़ानून सर्वाइवर की पहचान छिपाने की इजाज़त देता है. यही जानकारी एपस्टीन फ़ाइल्स हैं, जो समय-समय पर जारी हो रही हैं.

एपस्टीन की ब्रिटिश साथी और पूर्व प्रेमिका ग़िस्लेन मैक्सवेल पर भी अलग जांच हुई. उसे 2021 में एपस्टीन के साथ मिलकर लड़कियों का यौन व्यापार करने का दोषी ठहराया गया.

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

टाप न्यूज

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कुल्लू के कसोल क्षेत्र में खोजी दुर्लभ प्रजाति, इंडियन...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

केंद्र ने पंजाब में पांच विशेष NDPS अदालतें बनाने का दिया सुझाव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन और संगरूर में कोर्ट...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्राइम  
नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर :पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 40% से ज्यादा पद खाली

   पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह का सरकार पर हमला, बोले- सरकारी स्कूलों में भी 18 हजार से अधिक शिक्षण पद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्रिकेट  
पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 40% से ज्यादा पद खाली

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software