तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

On

पंजाब डेस्क । 

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव तूत के आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पट्टी हलके के तूत बस स्टैंड पर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार, अश्वनी देवगन बस स्टैंड तूत के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

टाप न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

  पंजाब डेस्क  चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

पंजाब डेस्क ।  पंजाब के तरनतारन जिले के गांव तूत के आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

CM मान के OSD पर CBI जांच का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार

   चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
CM मान के OSD पर CBI जांच का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार

नशे की गिरफ्त से युवाओं को निकालना होगा, तभी बदलेगा पंजाब का भविष्य

होशियारपुर में नशे के खिलाफ युवाओं को आगे आने का आह्वान
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
नशे की गिरफ्त से युवाओं को निकालना होगा, तभी बदलेगा पंजाब का भविष्य

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software