विजिलेंस टीम ने बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर मारा छापा, ड्रग्स मामले में चल रही जांच तेज़

यह छापेमारी वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा है।

By Rajbir
On

विजिलेंस ब्यूरो और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर छापा मारा।

अमृतसर : पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान 'युद्ध नशों के विरुद्ध' के तहत आज      विजिलेंस ब्यूरो और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई और टीम में विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी लखबीर सिंह भी शामिल थे, बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा है। मजीठिया पर आरोप है कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क को संरक्षण देने में शामिल रहे हैं। दिसंबर 2021 में इसी आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विजिलेंस अफसरों की टीम ने मजीठिया के आवास से दस्तावेज़ों की जांच की और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े संभावित साक्ष्यों की तलाश की। छापेमारी के समय बिक्रम मजीठिया स्वयं घर पर मौजूद थे। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह "सिर्फ बदले की भावना से की गई कार्रवाई है"।

विजिलेंस विभाग का कहना है कि यह छापा ड्रग्स सिंडिकेट और उससे जुड़ी संपत्ति की कड़ी को उजागर करने के उद्देश्य से मारा गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

टाप न्यूज

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software