धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग सख्त, राहुल गांधी से मांगे सबूत

चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, धांधली का कोई सवाल नहीं: आयोग का राहुल को करारा जवाब

By Rajbir
On

आयोग ने साफ किया है कि यदि उनके पास कोई ठोस तथ्य या सबूत हैं, तो वह उन्हें लिखित में दें, और आयोग उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भी तैयार है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में धांधली के लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें औपचारिक पत्र भेजा है। आयोग ने साफ किया है कि यदि उनके पास कोई ठोस तथ्य या सबूत हैं, तो वह उन्हें लिखित में दें, और आयोग उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भी तैयार है।

राहुल गांधी ने हाल ही में 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे और मांग की थी कि डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज तुरंत सार्वजनिक किए जाएं। चुनाव आयोग ने उनके इन्हीं बयानों के जवाब में 12 जून को ईमेल द्वारा पत्र भेजा है।

आयोग ने पत्र में स्पष्ट किया कि चुनाव संविधान और संसद द्वारा पारित कानूनों के तहत पूरी पारदर्शिता से कराए जाते हैं। महाराष्ट्र में संपन्न चुनावों में 1,00,186 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), 288 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), 139 सामान्य पर्यवेक्षक, 41 पुलिस पर्यवेक्षक, 71 व्यय पर्यवेक्षक और 288 रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा, कांग्रेस के 28,421 एजेंटों सहित कुल 1,08,026 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित रहे।

चुनाव आयोग ने कहा कि इतनी बड़ी और विकेंद्रीकृत प्रणाली में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी रहती है और इस प्रक्रिया को संदेह के घेरे में लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोग ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो वह अधिकारिक रूप से पत्र भेजकर संवाद करें।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

टाप न्यूज

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software