अनिल अंबानी के सहयोगी व रिलायंस पावर के CFO अशोक पाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

On

नेशनल डेस्क। 

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी के सहयोगी और रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी की कार्रवाई रिलायंस पावर से जुड़े फर्जी बैंक गारंटी मामले से संबंधित बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने पाया कि कंपनी से जुड़ी कुछ बैंक गारंटियां संदिग्ध तरीके से जारी की गई थीं, जिनका इस्तेमाल फंड्स के गलत उपयोग के लिए किया गया। इसी मामले में पूछताछ के बाद अशोक कुमार पाल को हिरासत में लिया गया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार पाल को वर्ष 2023 में रिलायंस पावर का CFO नियुक्त किया गया था। वह कंपनी से सात वर्ष से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां उनसे मामले से जुड़े कई दस्तावेज और लेनदेन की जानकारी मांगी गई है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई रिलायंस समूह से जुड़े कुछ पुराने वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है। फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में और भी दस्तावेजों और खातों की पड़ताल कर रही है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

टाप न्यूज

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software