SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

On

पटियाला में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

पंजाब डेस्क । 

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटियाला जिले के नाभा में तैनात खनन विभाग के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) हरदीप सिंह को ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, गांव अलीपुर अरियां, जिला पटियाला निवासी एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि एसडीओ हरदीप सिंह उसके ओवरलोड टिपर वाहनों के चालान काटने की धमकी दे रहा था और कार्रवाई न करने के बदले ₹50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था।

रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ₹50 हजार रिश्वत लेते एसडीओ हरदीप सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

टाप न्यूज

SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

पटियाला में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

‘विश्वनाथ’ से ‘नाना पाटेकर’ बनने की कहानी, सिर्फ 750 रुपये में हुई थी शादी

   फ़िल्मी डेस्क ।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की जिंदगी का सफर संघर्ष, मेहनत और सादगी से भरा रहा।...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
‘विश्वनाथ’ से ‘नाना पाटेकर’ बनने की कहानी, सिर्फ 750 रुपये में हुई थी शादी

सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

   नेशनल डेस्क । फ़िल्मी जगत ।  हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
    सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

  पंजाब डेस्क  चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software