असम में 2019 बैच की सिविल सेवा अधिकारी के ठिकानों से 2 करोड़ नकद व सोना बरामद

On

नेशनल डेस्क  / गुवाहाटी :
असम में मुख्यमंत्री की विशेष सतर्कता इकाई (CM’s SVC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2019 बैच की असम सिविल सेवा अधिकारी नुपुर बोरा के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया है।

सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी स्थित उनके निवास से लगभग 92 लाख रुपये नकद व करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का सोना-हीरा मिला, जबकि बारपेटा में उनके एक अन्य आवास से 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। टीम ने नुपुर बोरा के सहयोगी लाट मंडल सूरजित डेका के ठिकानों पर भी छापे मारे।

नुपुर बोरा असम के गोलाघाट जिले की रहने वाली हैं और फिलहाल कामरूप जिले के गरोइमारी सर्कल ऑफिसर के रूप में तैनात थीं। उनके खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति और ज़मीन के मामलों में अनियमितता के आरोप थे।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार को उनकी गतिविधियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सतर्कता इकाई को जांच सौंपी गई। इस मामले में असम सरकार ने disproportionate assets केस दर्ज किया है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

टाप न्यूज

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software