लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत

संजीव अरोड़ा ने भाजपा और कांग्रेस को दी शिकस्त ,10 हजार 637 वोटों से जीते अरोड़ा

On

यह उपचुनाव संजीव अरोड़ा के राज्यसभा से इस्तीफा देने और विधानसभा में जाने के लिए लड़ा गया था। अब उनके विधायक चुने जाने के साथ ही पार्टी के भीतर राज्यसभा सीट को लेकर नए समीकरण बनने लगे हैं।

लुधियाना  – लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपनी सियासी पकड़ साबित कर दी है। पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने भारी मतों से जीत हासिल करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों को पीछे छोड़ दिया।

यह उपचुनाव संजीव अरोड़ा के राज्यसभा से इस्तीफा देने और विधानसभा में जाने के लिए लड़ा गया था। अब उनके विधायक चुने जाने के साथ ही पार्टी के भीतर राज्यसभा सीट को लेकर नए समीकरण बनने लगे हैं।

10 हजार 637 वोटों से जीते अरोड़ा

उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास के एजेंडे पर जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने इसे पंजाब में ‘राजनीतिक ईमानदारी की जीत’ बताया।

राज्यसभा सीट को लेकर चर्चाएं तेज
संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के साथ ही राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। ऐसे में अब चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पार्टी इस सीट पर किसे भेजेगी। क्या यह मौका अरविंद केजरीवाल को मिलेगा, या मनीष सिसोदिया की वापसी की तैयारी है—इस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है।

भाजपा और कांग्रेस को झटका
लुधियाना जैसे शहरी क्षेत्र में भाजपा को इस चुनाव में उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिरावट की ओर है, जो पार्टी के लिए चिंताजनक संकेत है।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

टाप न्यूज

करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

   होशियारपुर। जिला योजना समिति की चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी की लोकसभा इंचार्ज (होशियारपुर) करमजीत कौर को पार्टी हाईकमान...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान 
स्पेशल खबरें  राजनीति   नई दिल्ली  
कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

68 साल से चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. सूरी श्रीमाथी, आज भी जरूरत पड़ने पर करती हैं सर्जरी
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   स्वास्थ्य 
उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

नेशनल डेस्क।  प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम...
स्पेशल खबरें 
पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software