अमिताभ बच्चन के पैर छूना पड़ा भारी! दिलजीत  को खालिस्तानी संगठन की जान से मारने की धमकी

- ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट पर संकट

On

इंटरनेशनल डेस्क 

मुंबई :

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाला दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट शटडाउन किया जाएगा।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में शामिल होकर अमिताभ बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। SFJ ने इस कदम को 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की याद का अपमान करार दिया है।

पन्नू ने अपने बयान में कहा,

“अमिताभ बच्चन के पैर छूकर दिलजीत दोसांझ ने हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है, जिन्होंने 1984 के सिख नरसंहार में अपने प्रियजनों को खोया था।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से ट्रेंड कर रहा है। एक ओर जहां कुछ लोगों ने SFJ के बयानों की निंदा की है, वहीं दिलजीत के समर्थकों ने कहा कि उन्होंने सिर्फ भारतीय संस्कृति के अनुसार बड़े का सम्मान किया है।

इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दिलजीत दोसांझ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

टाप न्यूज

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कुल्लू के कसोल क्षेत्र में खोजी दुर्लभ प्रजाति, इंडियन...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

केंद्र ने पंजाब में पांच विशेष NDPS अदालतें बनाने का दिया सुझाव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन और संगरूर में कोर्ट...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्राइम  
नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर :पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 40% से ज्यादा पद खाली

   पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह का सरकार पर हमला, बोले- सरकारी स्कूलों में भी 18 हजार से अधिक शिक्षण पद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्रिकेट  
पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 40% से ज्यादा पद खाली

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software