छोटी ईंटों का बड़ा झटका: उपभोक्ता फोरम ने भट्ठा मालिक पर ठोका 1.82 लाख का मुआवजा

On


चब्बेवाल/होशियारपुर :

मानक आकार से छोटी ईंटें सप्लाई करने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने पटियाल भट्ठे के मालिक को उपभोक्ता को 1,82,136 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 10 हजार रुपये लोकल कमिश्नर की फीस और 5 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च के रूप में अदा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अदालत ने समस्त राशि 45 दिनों के भीतर देने को कहा है, अन्यथा 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित भुगतान करना होगा।
उपभोक्ता फोरम के जज नवीन पुरी, प्रेम सिंह स्वारिया और हरविमल डोगरा की पीठ ने यह फैसला दस्तावेजों और लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर सुनाया।
अधिवक्ता सुनील पराशर ने बताया कि चब्बेवाल निवासी राजीव कुमार ने पटियाल के भट्ठे से बड़ी मात्रा में ईंटें खरीदी थीं। बाद में जांच में सामने आया कि ईंटों की चौड़ाई और मोटाई निर्धारित मानकों से कम है। इस संबंध में पहले जिला नियंत्रक, खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले विभाग को शिकायत दी गई।
सूचना अधिकार कानून के तहत प्राप्त जानकारी में मैसर्स पटियाल ब्रिक्स, गांव महिणा तथा मैसर्स भोले शंकर ब्रिक इंडस्ट्री, गांव बरकियां तनूर, जट्टपुर जिला होशियारपुर में जांच के दौरान ईंटों का आकार छोटा पाया गया। संबंधित विभाग ने दोनों भट्ठों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
मामले की सुनवाई के दौरान उपभोक्ता फोरम ने लोकल कमिश्नर नियुक्त कर मौके पर ईंटों की माप करवाई। रिपोर्ट में भी ईंटों का आकार कम पाया गया। भट्ठा मालिक की ओर से अधिवक्ता रोहित कुमार शर्मा की दलीलें सुनने के बाद फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।
लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि लोग अक्सर इस तरह की अनियमितताओं से अनजान रहते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने इसे एक प्रकार की चोरी बताते हुए सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

टाप न्यूज

SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

पटियाला में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

‘विश्वनाथ’ से ‘नाना पाटेकर’ बनने की कहानी, सिर्फ 750 रुपये में हुई थी शादी

   फ़िल्मी डेस्क ।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की जिंदगी का सफर संघर्ष, मेहनत और सादगी से भरा रहा।...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
‘विश्वनाथ’ से ‘नाना पाटेकर’ बनने की कहानी, सिर्फ 750 रुपये में हुई थी शादी

सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

   नेशनल डेस्क । फ़िल्मी जगत ।  हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
    सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

  पंजाब डेस्क  चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software