किंग्स से खलनायकों तक: क्रिकेट, आईपीएल और स्टारडम का विवादों भरा खेल

On

Sports / Bollywood Desk .

भारतीय क्रिकेट में सितारों को जितना सिर-आंखों पर बिठाया जाता है, उतनी ही तेजी से उन्हें कटघरे में भी खड़ा कर दिया जाता है। विराट कोहली ‘किंग कोहली’ और रोहित शर्मा ‘मुंबई चा राजा’ कहलाते हैं, लेकिन जैसे ही किसी मैच में रन नहीं बने, आलोचकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। गलियों-चौराहों से लेकर एसी दफ्तरों और फाइव-स्टार होटलों तक, हर कोई क्रिकेट का जानकार बन जाता है।

पिछले वर्ष भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली की पारियों को लेकर आलोचना चरम पर रही। हालांकि हालिया प्रदर्शन ने तस्वीर बदली—ऑस्ट्रेलियाई वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ बने, वहीं भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ में विराट कोहली ने यह खिताब जीता। इसके बावजूद आलोचनाओं की दिशा बदलकर कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की ओर हो गई।

यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। आईपीएल 2026 के आयोजन की घोषणा के साथ ही विवादों का दौर शुरू हो गया। 26 मार्च से 31 मई तक प्रस्तावित आईपीएल की नीलामी 16 दिसंबर को हुई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदने के बाद टीम के मालिक शाहरुख़ खान भी निशाने पर आ गए।

खास बात यह है कि आईपीएल शुरू होने में अभी साढ़े तीन महीने का समय है, जबकि उससे पहले 15 फरवरी को वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना है। ऐसे में क्रिकेट और उससे जुड़े विवादों का तापमान और बढ़ने की पूरी संभावना है। साफ है कि भारत में स्टारडम जितना ऊंचा है, आलोचनाओं और विवादों की आंच भी उतनी ही तेज़ है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का आलीशान घर, सिर्फ 6 साल की नौकरी में बनाया करोड़ों का साम्राज्य!

टाप न्यूज

इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का आलीशान घर, सिर्फ 6 साल की नौकरी में बनाया करोड़ों का साम्राज्य!

कैलिफोर्निया में 12 एकड़ में फैला है टोनी वू का लग्जरी विला, निजी गोल्फ कोर्स से लेकर विशाल समुद्री अक्वेरियम...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  जनगाथा विशेष  
इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का आलीशान घर, सिर्फ 6 साल की नौकरी में बनाया करोड़ों का साम्राज्य!

प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कुल्लू के कसोल क्षेत्र में खोजी दुर्लभ प्रजाति, इंडियन...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

केंद्र ने पंजाब में पांच विशेष NDPS अदालतें बनाने का दिया सुझाव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन और संगरूर में कोर्ट...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्राइम  
नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software