रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रक्तदान कैंप लगाया गया

- 200 छात्रों व अध्यापकों ने किया रक्तदान

On

होशियारपुर। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज द्वारा रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन के मार्गदर्शन और विभाग प्रभारी डॉ. सुखमीत बेदी की देखरेख में आयोजित हुआ।
कैंप में छात्रों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा  लिया और कुल 200 यूनिट रक्तदान किया। डॉ. सुखमीत बेदी ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों में इस तरह की सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना यूनिवर्सिटी  का मुख्य उद्देश्य है।  
वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और आयोजन टीम को बधाई दी। 
इस मौके रजिस्ट्रार डॉ जसदीप कौर धामी  ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है बल्कि समाज में मानवता की भावना को भी मज़बूत करता है।  इस मौके प्रिंसिपल डॉ मीनाक्षी चांद, डॉ आरएन सिंह ,  डीन डॉ अतुल खजुरिया , डीन डॉ कुलदीप वालिया  , प्रो साकिब , प्रो पूजा , प्रो अदिति , प्रो हुमैरा , प्रो इरशाद , प्रो आकाश , प्रो मुद्दसर, प्रो आशीष , प्रो प्रभदीप , प्रो राजदीप , डॉ कृति , प्रो अर्सलान , प्रो शाकिर और नवनीत  आदि मौजूद थे।  

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software