विधायक ज़िम्पा ने 8 आंगनबाड़ी वर्करों व 38 हेल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र

- खाली पदों को भरना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : ब्रम शंकर ज़िम्पा

On


होशियारपुर :
पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने शुक्रवार को 8 आंगनबाड़ी वर्करों और 38 आंगनबाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।1

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा विभाग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को पारदर्शी तरीके से भरकर सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और सरकारी तंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम लोगों को समय पर और बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने नव-नियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद सुरिंदर कुमार, प्रवीण सैनी, सीडीपीओ रविंदर कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

टाप न्यूज

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software