प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

On

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह



होशियारपुर : बीते दिनों बीबीसीनगर निगम के 50 पार्षदों के चुनाव के बाद आज स्थानीय निगम कॉम्प्लेक्स में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें प्रवीण सैनी को मेयर, सुरिंदर कुमार को सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची को डिप्टी मेयर चुना गया।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार और डिप्टी मेयर संदीप चेची ने पद संभालते हुए कहा कि वे होशियारपुर के विकास और लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि शहरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को नई रफ्तार दी जाए, ताकि आने वाले पांच सालों के दौरान सूबे में होशियारपुर विकास के लिहाज से नई मिसाल बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मेयर और बाकी दो पदों के चुनाव के दौरान सबकी सहमति के बाद महिला वर्ग और नौजवान वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर पदधारी को बनती जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे होशियारपुर के समूचे विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों से किया हर वादा पूरा किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, मावां-धीयां सत्कार योजना आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होशियारपुर नगर निगम की सीमा के अंदर विकास की रफ्तार और तेज होगी, ताकि हर क्षेत्र में लोक सुविधाएं यकीनी बनाई जा सकें।

मेयर प्रवीण सैनी ने कहा कि वे शहरवासियों की मांग के अनुसार विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने को तरजीह देते हुए होशियारपुर के विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने देंगे। चुनाव के दौरान जालंधर डिवीजन कमिश्नर रामवीर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, विभिन्न वार्डों के पार्षद और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software