रयात बाहरा  प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘होप्स-2025’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

- फार्मास्यूटिकल साइंसेज और उभरती तकनीकों पर हुआ विचार-विमर्श

On


होशियारपुर।

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से ‘होप्स-2025’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ डायरेक्टर-प्रिंसिपल और कन्वेनर डॉ. मनिंदर पाल सिंह के स्वागत भाषण से हुआ।  उन्होने बताया कि यह आयोजन इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (आईपीजीए), पंजाब स्टेट ब्रांच के सहयोग से हुआ।  
इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद उपस्थित रहे, जबकि रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

गुरविंदर सिंह बाहरा ने अपने संबोधन में अनुसंधान, नवाचार और अंतरविषयक सहयोग की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी फार्मास्यूटिकल शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए वैश्विक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

डॉ. चंद्र मोहन ने आयोजन टीम की सराहना करते हुए युवा शोधकर्ताओं को नए विचारों और तकनीकों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे मंचों को वैज्ञानिक आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम में आईपीजीए पंजाब स्टेट ब्रांच के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुरेश कुमार और जनरल सेक्रेटरी प्रो. (डॉ.) बलजीत सिंह खुराना अपनी पूरी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

सम्मेलन के प्लेनरी सत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रो. (डॉ.) जेलिहा सेलामोग्लू (निज्डे ओमर हालीस्देमिर यूनिवर्सिटी, तुर्की), डॉ. एलन तान सांग लून (सनवे बायोफंक्शनल मॉलिक्यूल्स डिस्कवरी सेंटर, मलेशिया), डॉ. राजेंद्र खनाल (मर्क केजीए, जर्मनी), डॉ. राजीव कुमार सिंगला (वेस्ट चाइना हॉस्पिटल, सिचुआन यूनिवर्सिटी, चीन), डॉ. हरीश चंद्र  (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स, नोएडा), प्रो. (डॉ.) अमित भाटिया (एमआरएसपीटीयू, बठिंडा), प्रो. (डॉ.) रिचा श्री (पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला) और प्रो. (डॉ.) अंजू गोयल (रयात बाहरा  यूनिवर्सिटी, मोहाली) प्रमुख रहे।

भारत और विदेश से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। 295 शोध प्रस्तुतियों में से 220 का चयन किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से जर्नल ऑफ एप्लाइड मेडिकल साइंस (जेएपीएस) में शोध प्रकाशन के लिए विशेष अंक की घोषणा की गई। इस मौके सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें छात्रों ने नृत्य, गायन, गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत किया। समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र और पोस्टर पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में डॉ. चंद्र मोहन ने सभी मेहमानों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके छात्रों और अध्यापकों के अलावा पूर्व जॉइंट कमिश्नर एफडीए पंजाब डॉ. प्रदीप मट्टू और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अधिकारी समीर कांत अहूजा भी उपस्थित रहे।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

टाप न्यूज

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

नेशनल डेस्क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का कार्यकाल गंभीर आरोपों और विवादों के बीच...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software