होशियारपुर ने पंजाब स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीती ओवरऑल ट्रॉफी

On

अंडर-17 और 19 की टीम का शानदार प्रदर्शन, चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

 

 

होशियारपुर।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वें पंजाब स्कूल गेम्स स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट 2025-26 में होशियारपुर की अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग की लड़के-लड़कियों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जालंधर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में होशियारपुर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया।

टीम का मार्गदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा और जिला खेल समन्वयक जगजीत सिंह ने किया, जबकि जिला ताइक्वांडो संयोजक अजय कुमार ने नेतृत्व प्रदान किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिताओं में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अजय कुमार के कुशल नेतृत्व व प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन को दिया। इस अवसर पर जालंधर जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, जिला खेल समन्वयक अमनदीप कोंडल, अजय कुमार, निखिल हंस, शिव कुमार, सतिंदर सिंह, मनोज कुमार, विशाल, अभिषेक ठाकुर, ममता, चेतना और हरदियाल सिंह उपस्थित थे।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आंचल शर्मा, जसलीन और जान थे। रजत पदक विजेता खिलाड़ी सेयस कुमार, सिमरन और कोमलप्रीत रहे। कांस्य पदक चाहिक गोजरा, जानवी, जशनजोत घुमन, मंथन थिमन, अमनप्रीत लाल, आर्यन कालिया और पाहुल प्रीत ने जीते।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software