अधूरा रहा पिता का सपना, बेटे ने पहनाई इंडिया की जर्सी

On

- फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक पहुंचकर भी इंडिया न खेल पाने वाले राज कुमार शर्मा का बेटा आज टीम इंडिया के लिए मैच जिता रहा है

स्पोर्ट्स डेस्क।   

दिल्ली। क्रिकेटर और कोच राज कुमार शर्मा की आंखों में गर्व के आंसू हैं। वे याद करते हैं कि कैसे उन्होंने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखा था, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया।

राज कुमार बताते हैं:

“मैं फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेला हूं। मैं अपनी मां से कहा करता था कि मेरे सभी साथी इंडिया खेल गए, लेकिन मैं नहीं खेल पाया। पता नहीं क्यों नहीं खेल पाया, शायद भगवान की मर्ज़ी है। और मेरी मां जवाब में कहा करती थीं – बेटा कोई बात नहीं, तू नहीं खेला, लेकिन तेरा बेटा ज़रूर इंडिया खेलेगा।”

उनकी मां की कही ये बात आज सच साबित हो चुकी है। राज कुमार कहते हैं:

“ये बहुत अच्छा वक़्त है, मेरे लिए गर्व का क्षण है। हर मां-बाप की इच्छा होती है कि बेटा हो या बेटी, वो अपने पैरों पर खड़े हों और जिस भी फील्ड में जाएं, उसमें अच्छा करें।”

कई साल पहले छोटे हाथों में थामा गया बल्ला अब टीम इंडिया के लिए बड़े-बड़े मुकाबले जीत रहा है।
राज कुमार आगे कहते हैं:

“हमारे बेटे ने कई साल पहले बल्ला उठाया था, संघर्ष किया, ख़ूब मेहनत की। आज वो ना सिर्फ़ इंडिया के लिए खेल रहा है, बल्कि मैच भी जिता रहा है। ये देखकर दिल खुश हो जाता है।”

मां की दुआ, पिता की मेहनत और बेटे की लगन – यही कहानी है भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे की। यह केवल एक खिलाड़ी की कहानी नहीं, बल्कि हर उस परिवार की है जो अपने सपनों को अगली पीढ़ी में देखता है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

टाप न्यूज

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

नेशनल डेस्क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का कार्यकाल गंभीर आरोपों और विवादों के बीच...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software