अमरावती में बनेगा देश का पहला AI यूनिवर्सिटी

- आंध्र प्रदेश सरकार और Nvidia के सहयोग से महत्वाकांक्षी पहल

On

नेशनल  डेस्क l 

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य की नई राजधानी अमरावती में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। यह परियोजना वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के सहयोग से विकसित की जाएगी।

प्रस्तावित विश्वविद्यालय में कक्षा 8 से लेकर पीएचडी स्तर तक एआई आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे स्कूली स्तर से ही विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

सरकार के अनुसार विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 2029 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

इस संस्थान की विशेषता यह होगी कि यहां भारत का पहला स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लगभग 500 एआई स्टार्टअप्स को भी तकनीकी और अनुसंधान सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

यह पहल आंध्र प्रदेश को देश के एआई हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software