बारिश की बूंदें बनीं आँसू, बाढ़ ने लूट लिया चैन और सुकून

On

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली .
देशभर में मॉनसून इस बार राहत नहीं बल्कि आफ़त बनकर बरस रहा है। दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

लगातार बरसात से घर-मकान डूब गए हैं, तो सड़कें दरिया का रूप ले चुकी हैं। पहाड़ी राज्यों में नदियाँ उफान पर हैं, जिससे कई जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएँ दर्ज की गई हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं।

जम्मू क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है, वहीं पंजाब और दिल्ली में जलभराव से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं और राहत-बचाव टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software