मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

-कॉर्निया ट्रांसप्लांट से हजारों आंखों में लौटी रोशनी

On

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल से मुलाकात कर जिले में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित मरीजों की सूची उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने नेत्रहीनता दूर करने के लिए सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने बताया कि रोटरी आई बैंक द्वारा अब तक 4165 नेत्रहीन लोगों के कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवाकर उन्हें रोशनी प्रदान की जा चुकी है। इनमें 6 माह से लेकर 8 वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की ओर से 30 मरणोपरांत शरीर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुसंधान के लिए भेजे जा चुके हैं।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि रोटरी आई बैंक देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित आई बैंकों और अस्पतालों के संपर्क में है तथा वहां से प्राप्त कॉर्नियल ब्लाइंडनेस मरीजों की सूची के आधार पर उनके ऑपरेशन करवाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नई रोशनी मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज भी जागरूकता की कमी के कारण कई मरीज उपचार से वंचित हैं। इसलिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध ऐसे मरीजों की सूची सोसाइटी को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उनके ऑपरेशन करवा कर उन्हें भी इस सुंदर दुनिया को देखने का अवसर दिया जा सके। उन्होंने मांग की कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को निर्देश जारी किए जाएं कि नेत्रहीनता संबंधी जानकारी सिविल अस्पताल कार्यालय में उपलब्ध करवाएं, जिससे कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी आई बैंक कॉर्नियल ब्लाइंडनेस पीड़ितों को रोशनी प्रदान कर मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नेत्रहीनता को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा कॉर्नियल ब्लाइंडनेस मरीजों की सूची संबंधी निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। साथ ही नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रोटरी आई बैंक के सहयोग से विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि जिले को कॉर्नियल ब्लाइंडनेस मुक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर विजय अरोड़ा, रमिंद्र सिंह, मदन लाल महाजन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 
Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software