करमजीत कौर बनीं आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की सदस्य

On

 

होशियारपुर

जिला योजना समिति की चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी की लोकसभा इंचार्ज (होशियारपुर) करमजीत कौर को पार्टी हाईकमान द्वारा आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

करमजीत कौर इससे पहले आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष, होशियारपुर के रूप में भी अपनी सेवाएं निभा चुकी हैं। संगठन को मजबूत करने और जनहित के लिए किए गए उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर करमजीत कौर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने हमेशा उन पर भरोसा जताया है और उन्हें संगठन के साथ-साथ सरकार में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि नेशनल काउंसिल की सदस्य के रूप में वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

टाप न्यूज

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

नेशनल डेस्क । पंजाब पुलिस ने पहली बार यूरोप से किसी वांछित गैंगस्टर का प्रत्यर्पण करवाने में बड़ी सफलता हासिल...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, यूरोप से गैंगस्टर अमृतपाल सिंह भारत लाया गया

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software