कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

On

‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान 

नेशनल डेस्क। 

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों की ओर से साझा किए गए वीडियो और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जेनरेशन-ज़ी को लेकर तीखी टिप्पणी की है। कंगना ने प्रदर्शनकारियों के लिए कथित तौर पर ‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनके बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

कंगना ने प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर भी सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो को लेकर नाराजगी जाहिर की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं पर भी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि कुछ भारतीय महिलाएं पश्चिमी सोच से प्रभावित होकर नशे, शराब और माता-पिता की कमाई पर निर्भर रहने को अपनी आजादी के तौर पर पेश करती हैं।

कंगना की इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके बयान का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि जब नीट पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्याओं जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए, तब उन्होंने इस तरह की प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।

कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ एआईएमआईएम नेताओं ने भी कंगना के बयान की आलोचना की है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने उनकी भाषा पर आपत्ति जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।

छात्रों और उनके आंदोलनों को लेकर कंगना रनौत पहले भी कई बार अपनी राय सार्वजनिक कर चुकी हैं। उनके ताजा बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छिड़ गई है।

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

टाप न्यूज

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान 
स्पेशल खबरें  राजनीति   नई दिल्ली  
कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

68 साल से चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. सूरी श्रीमाथी, आज भी जरूरत पड़ने पर करती हैं सर्जरी
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   स्वास्थ्य 
उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

नेशनल डेस्क।  प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम...
स्पेशल खबरें 
पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software