रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और क्वांटम पेपर्स लिमिटेड के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

On

होशियारपुर:
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्वांटम पेपर्स लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच प्रशिक्षण, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा।

एमओयू पर रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन तथा क्वांटम पेपर्स लिमिटेड की ओर से एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अजय शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के अवसर सृजित किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों को औद्योगिक वातावरण से रूबरू कराने के लिए इंडस्ट्री विजिट, उद्योग विशेषज्ञों द्वारा गेस्ट लेक्चर तथा संयुक्त अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन ने बताया कि यह सहयोग अकादमिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक सिद्ध होगा तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि यह एमओयू रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता, रोजगारपरक शिक्षा और उद्योग से सशक्त जुड़ाव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं क्वांटम पेपर्स लिमिटेड को भी भावी पेशेवरों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

क्वांटम पेपर्स लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अजय शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी दीर्घकालीन सहयोग, साझा विशेषज्ञता और सतत विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी, जिसका लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों और उद्योग जगत को मिलेगा।  इस मौके  डॉ  जसदीप धामी , डॉ राजेश मोजा  , मनमीत बैंस प्लेसमेंट अफसर के अलावा यूनिवर्सिटी के डीन और अध्यापक  मौजूद थे। 

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

टाप न्यूज

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software