- Hindi News
- स्पेशल खबरें
- रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर — शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर — शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए खोलेगी रोजगार के द्वार
By Jagdeep
On
जम्मू।
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के चांसलर एवं रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह एक सेल्फ-फाइनेंस शिक्षण संस्थान है, जो इस क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगा।
पत्रकारों से बातचीत में बाहरा ने बताया कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगार योग्य बनाएंगे और उनकी नियुक्ति के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस 2008 में स्थापित हुआ था और 55 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है, जहाँ 10,000 से ज़्यादा छात्र अध्ययनरत हैं। परिसर अपने गतिशील शिक्षण वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें आरामदायक छात्रावास, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, विशाल पुस्तकालय और विभिन्न खेल सुविधाएं शामिल हैं।
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, शिक्षा, लॉ, नर्सिंग, एलाइड हेल्थ साइंस, मेडिकल डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज सहित विभिन्न विषयों में ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन स्तर की पढ़ाई करवाई जाती है।
बाहरा ने बताया कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जल्द ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से कई नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि रयात बाहरा ग्रुप की एक अनूठी विशेषता यह है कि यह विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही रोजगार योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के एक्टिंग वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन के अलावा यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Edited By: Jagdeep
खबरें और भी हैं
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”
By Harpreet Singh
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी
By Harpreet Singh
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रणॉय-राधिका रॉय के खिलाफ LOC रद्द
By Harpreet Singh
टाप न्यूज
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा
Published On
By Harpreet Singh
नेशनल डेस्क . अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”
Published On
By Harpreet Singh
नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”
Published On
By Harpreet Singh
छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान
Published On
By Harpreet Singh
नेशनल डेस्क। केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
बिजनेस
30 Jan 2026 12:40:16
नेशनल डेस्क . नई दिल्ली— हर साल बजट पेश होते ही देश की निगाहें वित्त मंत्री पर टिक जाती

