होशियारपुर की पल्‍लवी राय बनीं मिसिज. इंडिया वर्ल्ड की फाइनलिस्ट

On

होशियारपुर :

होशियारपुर की पल्‍लवी राय ने अपने हुनर और आत्मविश्वास के दम पर एलेविटा मिसिज. इंडिया वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय कर लिया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत मई माह में हुई थी, जिसके बाद ऑनलाइन ऑडिशन आयोजित किए गए। कई चरणों से गुज़रने के बाद पल्‍लवी राय ने अपनी जगह फाइनलिस्ट के रूप में बनाई है।
फिनाले का आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। पल्‍लवी बताती हैं कि वे इस प्रतिष्ठित मंच का उपयोग महिलाओं के इमोशनल हैल्थ पर जागरूकता फैलाने के लिए करना चाहती हैं। पेशे से वे एक लाइफ कोच और सिंगर हैं। वे लोगों को सही माइंडसेट विकसित करने और "ब्रेकफ्री लाइफ़" जीने का तरीका सिखाती हैं। पेशे से वे जीवन प्रशिक्षक और गायिका हैं। जीवन प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने अब तक हजारों विद्यार्थियों को सही सोच विकसित करने और संतुलित जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन किया है। पल्‍लवी का मानना है कि हर भारतीय को खुशहाल और संतुलित जीवन जीने का अधिकार है। उनका सपना है कि वे अपनी इस यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

टाप न्यूज

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

   होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन द्वारा ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन किया...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस  
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक, कृष्ण भक्त आहत

   International Desk: दुनिया भर के कृष्ण भक्तों की आस्था के केंद्र Banke Bihari Temple को लेकर एक बार फिर विवाद...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक,  कृष्ण भक्त आहत

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

नेशनल डेस्क ।  वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध  बांके बिहारी मंदिर  (Banke Bihari Temple) में दर्शन व्यवस्था को लेकर नया विवाद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

      इंटरनेशनल डेस्क  ।  ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई लंबे समय तक सार्वजनिक मंचों पर अपना दाहिना हाथ छिपाकर...
स्पेशल खबरें 
जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software