- Hindi News
- पंजाब
- होशियारपुर
- चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण स...
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद
- सरकारी स्कीमों के दुरुपयोग को तुरंत बंद करवाने की मांग
On
होशियारपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि निगम तथा परिषदों के चुनावों के दौरान सरकारी सकीमो तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावो में अपनी संभावित हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है। इसलिए केजरीवाल व ससोधिया के साम -दाम ,दंड -भेद के फार्मूले को अपनाकर किसी भी कीमत पर चुनाव जीतकर अपनी साख बचाना चाहती है। पूरे पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावो के मद्दे नजर अचार संहिता लगी हुई है। जिसके चलते न कोई सरकारी मशीनरी का प्रयोग का सकता है तथा ना है सरकारी सुविधाए लोगो में बांटी जा सकती है। चुनाव अचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर स्थानीय विधायक अपनी रसोई स्कीम के अंतर्गत अलग -अलग मुहल्लों में अपने साथ वहां के संभावित उमीदवार को ले जाकर सरकारी आटा ,दाल ,चीनी आदि बाँट रहे है। आज भी एक ऐसा कार्यक्रम रेलवे मंडी के एक डिप्पू में रखा गया है। चुनाव आयोग जिसके कंधो पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है वह सरकारी दबाव के कारण करवाई नहीं कर रहा। होशियारपुर की चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत वोट बनाने का काम पूरा हो चुका है। उसके बाद चुनाव का कार्यक्रम घोषित होना बाकी है. ऐसे माहौल में स्थानीय विधायक द्वारा सरकारी स्कीमों की रेवड़िया बाटना सरासर गलत है। जो की लोकतंत्र तथा अचार संहिता का पूरी तरह हनन हैं। श्री तीक्षण सूद ने मांग रखी है कि आप नेताओं को सरकारी स्कीमों के अंतर्गत लोगों को लालच देकर वोटे मांगने से रोका जाये ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।
Edited By: Harpreet Singh
खबरें और भी हैं
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में
By Harpreet Singh
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार
By Harpreet Singh
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला
By Harpreet Singh
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”
By Harpreet Singh
टाप न्यूज
'सतलुज' से इतनी घबराहट क्यों? OTT से हटी फिल्म पर बोले दिलजीत- पहले से था अंदेशा
Published On
By Harpreet Singh
एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद...
मां कर रही थीं अंतिम संस्कार की तैयारी, 25 साल बाद उसी शख्स ने ब्राज़ील को विश्व कप से किया बाहर
Published On
By Harpreet Singh
स्पोर्ट्स डेस्क। कभी ऐसा दौर भी था जब उनकी मां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थीं। डॉक्टरों ने...
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में
Published On
By Harpreet Singh
पंजाब डेस्क। पंजाब की राजनीति में कनाडाई NRI जगमन समरा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।...
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Harpreet Singh
नेशनल डेस्क। अयोध्या/लखनऊ: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी...
बिजनेस
30 Jan 2026 12:40:16
नेशनल डेस्क . नई दिल्ली— हर साल बजट पेश होते ही देश की निगाहें वित्त मंत्री पर टिक जाती

