हरियाणा में देशभर की प्रतिभाओं का सम्मान, पंजाब की डॉ. तनुजा तनु  राष्ट्रीय गरिमा पुरस्कार 2025 से सम्मानित

On

नेशनल डेस्क ।

करनाल स्थित Buddha Group of Institutions में Bhagwati Welfare Society द्वारा National Education Summit 4.0 और Rashtriya Garima Award 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अदित सिंह वर्मा और सागर रत्तन ने की। इस राष्ट्रीय समारोह में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और बेंगलुरु सहित कई राज्यों से शिक्षा विशेषज्ञ, प्राचार्य, साहित्यकार, समाजसेवी और शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता रहीं, जिन्होंने शिक्षा सुधार और समाज निर्माण पर अपने प्रेरक विचार साझा किए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को Rashtriya Garima Award 2025 से सम्मानित किया गया। इनमें जालंधर की प्रसिद्ध  साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. तनुजा तनु को Social Worker of the Year 2025 सम्मान प्रदान किया गया। लुधियाना की डॉ. विभा कुमारिया शर्मा को Lifetime Achievement Award से नवाजा गया।

डॉ. तनुजा तनु : प्रेरणा-संघर्ष और सेवा का संगम
जालंधर, पंजाब की वरिष्ठ जर्नलिस्ट, समाजसेवी और बहुचर्चित लेखिका डॉ. तनुजा तनु पिछले 27 वर्षों से पंजाब केसरी में सीनियर एडिटर के रूप में सेवाएं दे रही हैं कुरुक्षेत्र और गुरु नानक देव विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली तनुजा तनु पिछले तीन दशकों से साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा में सक्रिय हैं। देश व विदेश की सामाजिक व मानवाधिकार संस्थाओं से जुड़ी और अमेरिकी यूनिवर्सिटी से समाज सेवा में मानद डॉक्टरेट प्राप्त डॉ. तनुजा कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। पोलियो, दृष्टिहीनता और सिंगल मदर होने जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने समाज, साहित्य और पत्रकारिता में उल्लेखनीय व प्रेरणादायक योगदान दिया है। उनके संघर्ष और सेवा भाव को व्यापक सराहना मिलती रही है।

 

कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मेघा भंडारी, MAAsterG और ADA संदीप चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े सारगर्भित विचार रखे। Buddha Group of Institutions के चेयरमैन नितेश गुप्ता और CEO अभिनव गुप्ता ने आयोजन की व्यवस्था और मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन में NEP 2020, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, Competency-Based Education, Future Skills और Soft Skills पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसे शिक्षकों और विशेषज्ञों ने अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम के अंत में महासचिव सागर रत्तन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन शिक्षा और समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

टाप न्यूज

पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आप ने उठाए सवाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि बाकी
स्पेशल खबरें  पंजाब  
पेरिस से लौटे CM मान तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला ‘खास स्वागत’! 3 घंटे हिरासत और ₹50 हजार का चालान, AAP का दावा

होशियारपुर में अवैध खनन का बड़ा मामला: 110 फुट गहरे गड्ढे, 31 में से 26 स्टोन क्रशर चालू

राज्य के दावे और जमीनी स्थिति में अंतर आने के बाद सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आए अहम तथ्य...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
होशियारपुर में अवैध खनन का बड़ा मामला: 110 फुट गहरे गड्ढे, 31 में से 26 स्टोन क्रशर चालू

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, चार साथी घायल

मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
 नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, चार साथी घायल

SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

पटियाला में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
    SDO को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, ₹50 हजार के साथ विजिलेंस ने पकड़ा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software