- Hindi News
- पंजाब
- पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी
पंजाब डेस्क
चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुमान समेत 6 लोगों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की जांच के लिए एफआईआर दर्ज की है।
सीबीआई के अनुसार, आरोपों में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग को प्रभावित करने, विभागीय कार्यवाही, नीतिगत मामलों, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर शर्तों, लाइसेंसिंग, भूमि उपयोग परिवर्तन, संपत्ति विवाद तथा राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों में कथित तौर पर आर्थिक लाभ के बदले प्रभाव डालना शामिल है।
सीबीआई ने एफआईआर में राजबीर घुमान (मुख्यमंत्री के ओएसडी), नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आर.एस. नागरा के नाम दर्ज किए हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात सरकारी एवं निजी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।
सीबीआई ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में कुल 8 स्थानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी के मुताबिक तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
सीबीआई ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

