रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘सिनर्जी–05’ कार्यक्रम आयोजित

- ड्रग-फ्री समाज के संकल्प के लिए डीसी आशिका जैन और गुरप्रीत घुग्गी ने दिया प्रेरणादायक संदेश

On

होशियारपुर। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सिनर्जी–05 कार्यक्रम का आयोजन  किया गया, जिसमें जिले के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के 2500  विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में डीसी आशिका जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि मशहूर फिल्म व कॉमेडी कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देना समाज की जिम्मेदारी है। 
घुग्गी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा युवाओं का भविष्य ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की नींव को कमजोर कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के प्रति नो-टॉलरेंस नीति अपनाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु रचनात्मक विचार भी साझा किए गए।  
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन ने बताया कि सिनर्जी–05 का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा-निवारण हेतु जागरूकता फैलाना और समाज को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
 इस अवसर पर सीनियर डायरेक्टर हरिंदर जस्वाल और डायरेक्टर गुरप्रीत बेदी  ने  कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
 कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की ओर से अध्यापकों, प्रिंसिपलों और छात्रों को उनके-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
अंत में डीन डॉ. कुलदीप वालिया ने सभी प्रिंसिपलों, अध्यापकों और विद्यार्थियों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके डॉ जसदीप कौर धामी , डॉ  मनिंदर ग्रोवर , डॉ मीनाक्षी , प्रेम लता ,  कुलदीप राणा , डॉ गौरव पराशर, डॉ सुखमीत बेदी , डॉ जरनैल के अलावा यूनिवर्सिटी का समूह स्टाफ मौजूद थे।  

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

कंबल, चादर और तकिए की चोरी से रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा का चूना! आखिर किस डिवीजन में सबसे ज्यादा गायब हुआ सामान?

टाप न्यूज

कंबल, चादर और तकिए की चोरी से रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा का चूना! आखिर किस डिवीजन में सबसे ज्यादा गायब हुआ सामान?

जनगाथा टाइम्स  विशेष रिपोर्ट ।  भारतीय रेलवे की एसी कोचों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिए जाने वाले कंबल,...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
कंबल, चादर और तकिए की चोरी से रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा का चूना! आखिर किस डिवीजन में सबसे ज्यादा गायब हुआ सामान?

'सतलुज' से इतनी घबराहट क्यों? OTT से हटी फिल्म पर बोले दिलजीत- पहले से था अंदेशा

                  एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  जनगाथा विशेष  
'सतलुज' से इतनी घबराहट क्यों? OTT से हटी फिल्म पर बोले दिलजीत- पहले से था अंदेशा

मां कर रही थीं अंतिम संस्कार की तैयारी, 25 साल बाद उसी शख्स ने ब्राज़ील को विश्व कप से किया बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। कभी ऐसा दौर भी था जब उनकी मां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थीं। डॉक्टरों ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   स्पोर्ट्स 
मां कर रही थीं अंतिम संस्कार की तैयारी, 25 साल बाद उसी शख्स ने ब्राज़ील को विश्व कप से किया बाहर

पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में

पंजाब डेस्क।  पंजाब की राजनीति में कनाडाई NRI जगमन समरा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software