रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

- वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और ज्ञान के स्रोत हैं : गुरविंदर सिंह बाहरा

On


होशियारपुर।
 रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके ‘तेरा आसरा’ संस्था के वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. चंदर मोहन ने विशेष तौर पर शिरकत की।

सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के  संबोधन से हुई। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को आत्मीय बना दिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने यूनिवर्सिटी परिसर में पौधा भी लगाया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और ज्ञान के स्रोत हैं। नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

नर्सिंग छात्रों ने स्वास्थ्य जांच कर वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की। उन्हें यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी, लैब्स और नर्सिंग रूम्स का दौरा भी कराया गया, जहां उन्होंने सुविधाओं की सराहना की और छात्रों से बातचीत की।

अंत में वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन ने कहा कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हमेशा समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

इस मौके पर डायरेक्टर (एडमिन) कुलदीप सिंह राणा, डायरेक्टर हरिंदर जसवाल और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. कुलदीप वालिया भी उपस्थित रहे।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

टाप न्यूज

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

फिल्मी डेस्क     मुंबई। करिश्मा कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software