"बेटों को रोके सरहदें, बाप है कैद — क्या यही सियासत की इनसाफ़ी रवायत है?"

On

इमरान खान के बेटों को नहीं मिल रहा पाकिस्तान का वीज़ा, ट्रंप से लगाई मदद की गुहार

इंटरनेशनल। डेस्क। 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दोनों बेटे — कासिम और सुलैमान — जो इस वक्त लंदन में रह रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान आने के लिए वीज़ा नहीं मिल रहा है। दोनों ने अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से इस मामले में दखल देने और मदद करने की अपील की है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार का कहना है कि कासिम और सुलैमान के पास ओवरसीज़ पाकिस्तानी पहचान पत्र (NICOP) है, जिसके चलते उन्हें वीज़ा की ज़रूरत नहीं है। बावजूद इसके, उन्हें वतन लौटने से रोका जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं और माना जा रहा है कि उनके बेटों की पाकिस्तान यात्रा का मकसद पिता से मुलाकात और कानूनी मामलों में समर्थन देना है। यह मामला अब सियासी रंग लेता जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

टाप न्यूज

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बालक नाथ के...
स्पेशल खबरें  हिमाचल प्रदेश  
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

फ़िल्मी जगत।  बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर उनकी करीबी...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software