डॉ. मनदीप कमल ने सिविल सर्जन होशियारपुर के रूप में पदभार संभाला

On

 

होशियारपुर ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के आदेशों के अनुसार डॉ. मनदीप कमल ने आज सिविल सर्जन होशियारपुर के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। उनकी यह नियुक्ति 28 फरवरी 2026 को सिविल सर्जन डॉ. बलबीर कुमार की सेवानिवृत्ति के उपरांत की गई है।

कार्यालय पहुंचने पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सविता राणा, सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. नवजोत सिंह और डॉ. नेहा पाल, सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रोहित बरुटा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजवंत कौर, पीए सतपाल, श्रीमती आशा रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा डॉ. मनदीप कमल का हार्दिक स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी गई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मनदीप कमल स्थानांतरण से पूर्व सिविल अस्पताल अमृतसर में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और प्रशासनिक एवं क्लीनिकल क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

इस अवसर पर बातचीत करते हुए डॉ. मनदीप कमल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले में स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि हर नागरिक को अपने निकट ही गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

डॉ. मनदीप कमल ने स्टाफ से भी अपील की कि वे आपसी सहयोग, निष्ठा और टीमवर्क के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि जिले के लोगों को उत्तम और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

टाप न्यूज

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बालक नाथ के...
स्पेशल खबरें  हिमाचल प्रदेश  
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

फ़िल्मी जगत।  बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर उनकी करीबी...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software