श्री ब्राह्मण सभा प्रगति की नई कार्यकारिणी गठित, अश्विनी शर्मा बने प्रधान

पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया

By Rajbir
On

जनरल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी पंडित भूषण शर्मा को सौंपी गई 

होशियारपुर। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति की एक विशेष बैठक सभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।

सभा के प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से पंडित अश्विनी शर्मा को चुना गया, जबकि जनरल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी पंडित भूषण शर्मा को सौंपी गई। इसके अतिरिक्त पंडित सुभाष शर्मा को वाइस प्रधान सीनियर, पंडित डॉ. संजीव कुमार बख्शी को वाइस प्रधान, पंडित मंदीप शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी, श्रीमती सोनू बालाजी को कैशियर, पंडित सूर्य प्रकाश शर्मा को सरप्रस्त, पंडित अक्षय शर्मा को मीडिया इंचार्ज और पंडित मनहर शर्मा को गांव रोडिया का प्रधान नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी की ओर से पंडित राम गोपाल शर्मा को श्री ब्राह्मण सभा प्रगति का अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने पुरानी कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रधान पंडित अश्विनी शर्मा ने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा प्रगति समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करती रही है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में पंडित दिनकर और पंडित सुनील पाराशर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

टाप न्यूज

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बालक नाथ के...
स्पेशल खबरें  हिमाचल प्रदेश  
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

फ़िल्मी जगत।  बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर उनकी करीबी...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software