21 सितंबर को लगेगा खंडग्रास सूर्यग्रहण : ऑस्ट्रेलिया–अंटार्कटिका होंगे मुख्य साक्षी, भारत में नहीं दिखेगा नज़ारा!

On

नेशनल डेस्क । नई दिल्ली ।

  कल, रविवार 21 सितंबर 2025 को खंडग्रास सूर्यग्रहण (Partial Solar Eclipse) लगेगा। यह खगोलिय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी, लेकिन  न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर  के कुछ हिस्सों में इसे प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेगा, जिससे आसमान में हल्का अंधेरा छा जाएगा।

  श्री बांके बिहारी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर गोस्वामी अनंत श्रीहरिदास ने बताया कि भारतीय समयानुसार ग्रहण   21 सितंबर की रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3:23 बजे तक; लगभग 4 घंटे 23 मिनट तक चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खगोल डेटा के अनुसार ग्रहण की शुरुआत और समाप्ति का समय क्षेत्र विशेष के अनुसार अलग-अलग होगा। भारत में इसका कोई  प्रभाव नहीं, इसलिए किसी प्रकार के धार्मिक नियम या सूतक लागू नहीं होंगे इसलिए सूर्यग्रहण से जुड़े  किसी भी प्रकार के ग्रहण नियम या पूजा का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।  


👉  ग्रहण का समय और अवधि
 प्रारंभ:  भारतीय समयानुसार 21 सितंबर रात 11:00 बजे
 समाप्ति: 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे
 अवधि: लगभग 4 घंटे 23 मिनट
 भारत में प्रभाव: दिखाई नहीं देगा, इसलिए कोई धार्मिक नियम, सूतक या पूजा-पाठ लागू नहीं होंगे।
   
  👉   गूगल पर सूर्यग्रहण का अनुभव
इस बार गूगल ने अपने सर्च पेज पर खास इफेक्ट जोड़ा है। जब आप सूर्य ग्रहण, Suryagrahan या Solar Eclipse टाइप करेंगे, तो आपकी स्क्रीन कुछ सेकेंड के लिए हल्की अंधेरी हो जाएगी, मानो सूर्य पर ग्रहण लग गया हो। यह गूगल का यूजर इंटरैक्शन बढ़ाने का अनोखा तरीका है। खगोलविदों के अनुसार आने वाले वर्षों में भारत और विश्व के विभिन्न हिस्सों में कई खंडग्रास और पूर्ण सूर्यग्रहण होंगे। प्रत्येक ग्रहण खगोल विज्ञान और धर्म दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Edited By: Akriti Singh

खबरें और भी हैं

अहमदाबाद प्लेन क्रैश !  ड्रीमलाइनर हादसे में सनसनीखेज मोड़: “जानबूझकर बंद किए गए फ्यूल स्विच” – रिपोर्ट

टाप न्यूज

अहमदाबाद प्लेन क्रैश ! ड्रीमलाइनर हादसे में सनसनीखेज मोड़: “जानबूझकर बंद किए गए फ्यूल स्विच” – रिपोर्ट

इंटरनेशनल डेस्क।   नई दिल्ली: एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे को लेकर सामने आई नई रिपोर्टों ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
अहमदाबाद प्लेन क्रैश !  ड्रीमलाइनर हादसे में सनसनीखेज मोड़: “जानबूझकर बंद किए गए फ्यूल स्विच” – रिपोर्ट

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हाई स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत, आरोपी भी मृत

   International Desk / ब्रिटिश कोलंबिया: कनाडा के उत्तरी ब्रिटिश कोलंबिया स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी में...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हाई स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत, आरोपी भी मृत

एपस्टीन फाइल्स में लेखक दीपक चोपड़ा का नाम 3,300 बार, ‘क्यूट गर्ल्स’ वाला ईमेल आया सामने

इंटरनेशनल डेस्क I     न्यूयॉर्क/नई दिल्ली — कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स में भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा का...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
एपस्टीन फाइल्स में लेखक दीपक चोपड़ा का नाम 3,300 बार, ‘क्यूट गर्ल्स’ वाला ईमेल आया सामने

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

   होशियारपुर | रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ (यूएसबीएस) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   होशियारपुर 
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software