बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

On

नेशनल डेस्क । 


वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध  बांके बिहारी मंदिर  (Banke Bihari Temple) में दर्शन व्यवस्था को लेकर नया विवाद सामने आया है। मंदिर में दर्शन के तरीके को बदलने के फैसले के बाद जहा गोस्वामी समाज के एक वर्ग नेहाई पावर कमेटी के खिलाफ नाराजगी जताई है। वहीं देश और दुनिया भर के भक्तों में  ठाकुर जी की सेवा व नियमों के प्रति  कमेटी के बार-बार  अपमानजनक रवैये को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है।   ।

क्या है पूरा विवाद 

 मंदिर के मुख्य सेवायत अनंत गोस्वामी जी ने बताया कि अब ठाकुर जी के दर्शन गर्भगृह की जगह जगमोहन से कराने की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। इसके अलावा गोस्वामियों के जजमानों को देहरी पूजन करने से भी रोक दिया गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी गोस्वामी समुदाय और भक्तों को तो देहरी पूजन से रोक रही है लेकिन खुद उनके सदस्य पूजन कर और करवा रहे है।  अनंत गोस्वामी ने कहा कि मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर बार-बार दोहरे मापदंड अपना रही है। इसी कारण  मंदिर के सेवायत और गोस्वामी समाज ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि इस नई व्यवस्था के कारण पारंपरिक तरीके से आने वाले जजमानों को दर्शन करने से रोका जा रहा है और VIP व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

गोस्वामी समाज के अन्य प्रतिनिधियों का कहना है कि मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका आरोप है कि हाई पावर कमेटी के फैसले से मंदिर की परंपरा और सेवायतों की भूमिका कमजोर हो रही है। बता दें कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। अब यह मामला फिर से गरमा गया है और गोस्वामी समाज के विरोध के कारण आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है।

बांके बिहारी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में से एक है और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए दर्शन व्यवस्था में किसी भी बदलाव को लेकर संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

टाप न्यूज

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software