एक्स ने कर्नाटक हाईकोर्ट में उठाया सवाल– हर सरकारी अधिकारी को कंटेंट हटाने का हक नहीं मिल सकता

By Rajbir
On

बेंगलुरु :  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा सवाल उठाया है। एक्स की ओर से पेश वकील ने कहा कि देश में अब लगभग हर 'ऐरे-गैरे' सरकारी अधिकारी को ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देने का अधिकार मिल गया है, जो संविधान और कानून की भावना के खिलाफ है।

एक्स ने कोर्ट से मांग की है कि वह यह घोषणा करे कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(b) किसी भी सरकारी अधिकारी को जानकारी हटाने का आदेश देने की शक्ति नहीं देती। एक्स का तर्क है कि यह धारा केवल प्लेटफॉर्म को उसकी सीमित जिम्मेदारियों से अवगत कराती है, न कि सरकारी अफसरों को असीमित अधिकार देती है।

सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो ऑनलाइन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है। अदालत अब इस संवेदनशील मामले में केंद्र सरकार और अन्य पक्षों की दलीलों के बाद फैसला सुनाएगी।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

टाप न्यूज

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बालक नाथ के...
स्पेशल खबरें  हिमाचल प्रदेश  
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

फ़िल्मी जगत।  बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर उनकी करीबी...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software