रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम  के साथ छात्र उन्नति के लिए पहला एमओयू किया

On

होशियारपुर : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम स्किल्सबिल्ड (सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता  (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने बताया कि  इस सहयोग से विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विश्वस्तरीय कोर्स, उद्योग-प्रासंगिक कौशल और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों को भविष्य की कार्यक्षेत्र चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

इस मौके यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन ने कहा, “आईबीएम सीएसआरबॉक्स के साथ यह समझौता हमारे विद्यार्थियों को उद्योग-मानक कौशल और वैश्विक अवसर प्रदान करेगा। यह सहयोग उन्हें 21वीं सदी के कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए और अधिक तैयार करेगा।”

समझौता पर हस्ताक्षर के अवसर पर रीतू ठाकुर (आईबीएम सीएसआरबॉक्स),  जसदीप कौर धामी (रजिस्ट्रार, आरबीपीयू), चरनप्रीत सिंह (एचओडी, फैशन डिज़ाइन), प्लेसमेंट विभाग के सदस्य और यूनिवर्सिटी  के सभी स्कूलों के डायरेक्टर-प्रिंसिपल उपस्थित थे।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

टाप न्यूज

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

   होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन द्वारा ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन किया...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस  
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक, कृष्ण भक्त आहत

   International Desk: दुनिया भर के कृष्ण भक्तों की आस्था के केंद्र Banke Bihari Temple को लेकर एक बार फिर विवाद...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक,  कृष्ण भक्त आहत

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

नेशनल डेस्क ।  वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध  बांके बिहारी मंदिर  (Banke Bihari Temple) में दर्शन व्यवस्था को लेकर नया विवाद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

      इंटरनेशनल डेस्क  ।  ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई लंबे समय तक सार्वजनिक मंचों पर अपना दाहिना हाथ छिपाकर...
स्पेशल खबरें 
जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software