रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एचपीवी पर जागरूकता सेमीनार

On

- डॉ  सुखमीत  ने सर्विकल कैंसर की रोकथाम में वैक्सीन को बताया कारगर उपाय



होशियारपुर।
 रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज विभाग में एक जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीतू सरीन ने विद्यार्थियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह सेमिनार प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर गिल और विभाग प्रभारी डॉ. सुखमीत बेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में डॉ. नीतू सरीन ने बताया कि एचपीवी एक आम यौन संचारित संक्रमण है, जिसके कुछ प्रकार सर्विकल कैंसर सहित गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व से अवगत कराया और कहा कि यह कैंसर की रोकथाम में बेहद प्रभावी है।

सेमीनार के दौरान विद्यार्थियों को सर्विकल कैंसर की समय पर जांच और टीकाकरण की आवश्यकता पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। डॉ. नीतू  ने कहा कि समय पर जानकारी और रोकथाम के उपाय अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है।  डॉ. सुखमीत ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन के महत्व से सभी को अवगत होना चाहिए। यह वैक्सीन कैंसर की रोकथाम में बेहद प्रभावी है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

अंत में विभाग प्रभारी डॉ. सुखमीत बेदी ने डॉ. नीतू सरीन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करते हैं और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ-साथ असिस्टेंट प्रो. पूजा समयाल, असिस्टेंट प्रो. अदिति और नवनीत भी उपस्थित थे।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

टाप न्यूज

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software