- Hindi News
- युवा / करियर / कैंपस
- रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव 2025 उत्साहपूर्वक आयोजित
रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव 2025 उत्साहपूर्वक आयोजित
- विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और रंगारंग गतिविधियों ने बांधा समां
On
होशियारपुर। रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “वार्षिक उत्सव–2025” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में तथा स्कूल प्रिंसिपल रश्मि शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरप्रीत सिंह, इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच व एशियन बॉक्सिंग टीम के कोच, जबकि विशेष अतिथि के रूप में शैलेंद्र ठाकुर, उप जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने टैलेंट हंट प्रतियोगिता, साइंस, सोशल साइंस और मैथेमेटिक्स एग्जीबिशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। पंजाबी विरसा स्टॉल, टैटू स्टॉल, बुक कॉर्नर, फूड स्टॉल, बिना आग के खाना बनाना, गेम्स ज़ोन, माइंड गेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा स्पोर्ट्स एवं फिजिकल एजुकेशन कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Edited By: Harpreet Singh
खबरें और भी हैं
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार
By Harpreet Singh
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला
By Harpreet Singh
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”
By Harpreet Singh
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी
By Harpreet Singh
टाप न्यूज
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में
Published On
By Harpreet Singh
पंजाब डेस्क। पंजाब की राजनीति में कनाडाई NRI जगमन समरा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।...
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Harpreet Singh
नेशनल डेस्क। अयोध्या/लखनऊ: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी...
जवाबों की जगह खामोशी: मोहन यादव की जमीन खरीद पर BJP का बचाव, सवाल अब भी कायम
Published On
By Jagdeep
भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़े जमीन खरीद मामले को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया...
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद
Published On
By Harpreet Singh
लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
बिजनेस
30 Jan 2026 12:40:16
नेशनल डेस्क . नई दिल्ली— हर साल बजट पेश होते ही देश की निगाहें वित्त मंत्री पर टिक जाती

