रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने ‘इंटरनेशनल वीक 2026’ में बढ़ाया गौरव

On


होशियारपुर। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने “इंटरनेशनल वीक 2026” में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया। “ग्लोबल हॉरिज़ोन्स, इंडियन रूट्स” विषय पर आधारित यह  कार्यक्रम इंडियन  इंस्टिट्यूट  ऑफ़  मैनेजमेंट  उदयपुर  में आयोजित किया गया।

तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में नेपाल, मॉरीशस, ज़ाम्बिया, फ्रांस और लाइबेरिया सहित विभिन्न देशों से 22 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक दृष्टिकोण को भारतीय मूल्यों के साथ जोड़ते हुए शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से एलन डी येआलू, इकोवा मापालो और इकोवा कसोंगो ने भाग लेकर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यार्थियों ने विभिन्न सत्रों, चर्चाओं और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के पहले दिन “अकादमिक फाउंडेशन्स” के अंतर्गत शैक्षणिक सत्रों और विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। दूसरे दिन “सोशल इम्पैक्ट एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट” विषय पर सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां संपन्न हुईं। तीसरे दिन “कल्चरल इमर्शन एंड वैलेडिक्टरी” के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अंतरराष्ट्रीय संवाद और भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।

इंटरनेशनल एडमिशन हेड हरप्रीत सिंह और आशीष गुप्ता   ने बताया कि इस पहल ने न केवल अंतर-सांस्कृतिक संवाद को सुदृढ़ किया, बल्कि विद्यार्थियों को अनुभवात्मक अधिगम, वैश्विक सहयोग और नेतृत्व कौशल विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान किया।


Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

टाप न्यूज

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software