2 जुलाई से आदमपुर से मुंबई के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट, दोआबा के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है

By Rajbir
On

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इस सेवा से जालंधर, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के इंडस्ट्री वर्ग, व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा।

होशियारपुर (सौरभ बागी): दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2 जुलाई 2025 से आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इस सेवा से जालंधर, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के इंडस्ट्री वर्ग, व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, आदमपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस को फ्लाइट संचालन के लिए काउंटर अलॉट कर दिए गए हैं। पहली फ्लाइट 2 जुलाई से नियमित रूप से उड़ान भरेगी।

उड़ान का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • आदमपुर से मुंबई: शाम 3:50 बजे उड़ान, शाम 6:30 बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन

  • मुंबई से आदमपुर: दोपहर 12:55 बजे उड़ान, दोपहर 3:55 बजे आदमपुर पहुंच

फ्लाइट का प्रारंभिक किराया ₹5571 निर्धारित किया गया है, हालांकि यह मांग और समय के अनुसार परिवर्तित हो सकता है।

स्थानीय उद्योगपतियों और यात्रियों ने इस सुविधा का स्वागत किया है और कहा है कि इससे व्यापार, पर्यटन और व्यक्तिगत यात्रा में तेजी आएगी। लंबे समय से मांग की जा रही थी कि आदमपुर जैसे सुविधाजनक हवाई अड्डे से मेट्रो शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

टाप न्यूज

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

   होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन द्वारा ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन किया...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस  
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक, कृष्ण भक्त आहत

   International Desk: दुनिया भर के कृष्ण भक्तों की आस्था के केंद्र Banke Bihari Temple को लेकर एक बार फिर विवाद...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक,  कृष्ण भक्त आहत

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

नेशनल डेस्क ।  वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध  बांके बिहारी मंदिर  (Banke Bihari Temple) में दर्शन व्यवस्था को लेकर नया विवाद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

      इंटरनेशनल डेस्क  ।  ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई लंबे समय तक सार्वजनिक मंचों पर अपना दाहिना हाथ छिपाकर...
स्पेशल खबरें 
जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software